ShareChat
click to see wallet page
search
देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी लश्कर के स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था। उसने कई जगह देश विरोधी पोस्टर चिपकाए थे। उसने ISI के इशारे पर मॉड्यूल बनाया था। फिलहाल स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है। फरवरी 2026 में भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था और तमिलनाडु से 6, पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी थे। ये लोग आईएसआई के इशारों पर बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इन आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया गया था। #🚨दिल्ली बॉर्डर से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार 😲
🚨दिल्ली बॉर्डर से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार 😲 - ShareChat