#🔥भारत vs पाकिस्तान 👊 भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. ये मैच कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं और ग्रुप ए में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं. भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है.


