! इंतजार होता हैं !
हर किसी का कयामत को इतंजार होता हैं ,
यहाँ हर कोई वक्त का शिकार होता हैं !
क्या पंछी क्या पर्वत क्या हवा ओ खुशबू ,
जो दिल में बस जाए वही प्यार होता हैं !
मैं नाहक डरता हूँ चेहरे के दागों से शायद ,
तुम हर हाल में चाहोगे ऐतबार होता हैं !
बडे. दुशवार होते हैं मोहब्बत के रास्ते भी ,
जिसे दरवाजा होना चाहिए वही दीवार होता हैं !
झुक कर सलाम करों मोहब्बत के मारों को ,
उनका दिल यारो मोहब्बत का मजार होता हैं !!
लेखक:-मनोज चौहान ,🌹✍️...
#🌷..chauhan..💐🌺


