ShareChat
click to see wallet page
search
#🏆U19 WC फाइनल: इंग्लैंड vs इंडिया🔥 अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल आज... अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में पांच बार की चैंपियन भारत आज 10वीं बार और एक बार की चैंपियन इंग्लैंड तीसरी बार फाइनल खेलने मैदान पर उतरेंगी. दोनों टीमों के बीच अबतक खेले गए 56 यूथ वनडे मैचों में 41 में टीम इंडिया और 13 में इंग्लैंड को जीत मिली. एक मैच टाई और एक बेनतीजा रहा. मौज़ूदा सीजन में भारत की और से वैभव सूर्यवंशी टॉप स्कोरर रहे हैं, जबकि हेनिल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं. इंग्लिश टीम से बैटर बेन मेयस ने सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि मैनी लुंपडेन टॉप विकेट टेकर रहे हैं.आज मैच के दौरान धूप और बादलों का मिलजुला असर देखने को मिल सकता है. बारिश की संभावना 58% है. दोपहर के वक़्त गरज़ के साथ बारिश की आशंका है. मैच हरारे स्पोर्टज़ क्लब में दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जिसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीम जिओ हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगा..
🏆U19 WC फाइनल: इंग्लैंड vs इंडिया🔥 - र 0 T6uwD I aullc dಲ G3 [ಬk WOPLDCUR 0 (ು  FUTURE STARS र 0 T6uwD I aullc dಲ G3 [ಬk WOPLDCUR 0 (ು  FUTURE STARS - ShareChat