ShareChat
click to see wallet page
search
समारोह पूर्वक मना संत जोसेफ स्कूल टीकामगहा का 10 वां वार्षिकोत्सव ----------------------------------------------- शिक्षा ही देश एवं समाज को एक नई उड़ान दे सकता है : मरांडी ----------------------------------------------- शिक्षा के क्षेत्र में अलख जला रहा संत जोसेफ स्कूल : डॉ. मंजू गिरिडीह.शिक्षा ही देश एवं समाज को एक नई उड़ान दे सकता है.आज जो एक लक्ष्य मानकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वे अपना एवं अपने परिवार के साथ साथ देश राज्य एवं समाज में एक कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने कही.वे जमुआ देवघर रोड स्थित संत जोसेफ स्कूल के 10 वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बच्चों व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य फादर स्टीफन मरांडी ने जमुआ में शिक्षा की एक पहचान देने का काम किया है.आज बच्चे द्वारा आयोजित कार्यक्रम देखकर लग रहा है कि सचमुच विद्यालय 10 वर्ष में काफी आगे बढ़ा है. जब तक मानव शिक्षित नहीं होंगे समाज का उत्थान नहीं हो सकता. मौके पर जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि जमुआ विधानसभा में संत जोसेफ स्कूल शिक्षा का अलख जलाने का कार्य कर रहा है. कहा कि जिसने शिक्षा से अपना नाता जोड़ा वह अपने के अलावे विभिन्न समाज के विकास में एक मजबूत कड़ी बनने का काम किया. कहा आज संत जोसेफ के छात्र छात्राओं द्वारा तरह तरह की झांकी एकांकी जिस तरह प्रस्तुत की सच माने में समाज में एक संदेश देने का काम किया. मौके पर दुमका डायसिस के विशप जूलियस मरांडी ने कहा कि इस प्रोगाम से सीखने का मौका मिला.10 वर्ष के कालखंड का जीवंत चित्रण सराहनीय है .कहा कि 10 वर्ष में स्कूल का उत्कृष्ट विकास हुआ.बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोलते है.कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, मोबाइल से नुकसान सरीखे मुद्दों पर नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मंत्रमुग्ध किया.मौके पर फादर स्टीफन,फादर अगस्टिन,भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव,कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, अशोक उपाध्याय, प्रदीप सिंह नुनु लाल मरांडी, प्रो दिलीप सिंह, रामेश्वर सिंह, सिस्टर संगीता, कन्हैया कुमार समेत काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिका,अभिभावक व बच्चे मौजूद थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
गिरिडीह की खबरें 📰 - Ilw)` M Ilw)` M - ShareChat