ShareChat
click to see wallet page
search
🏔️🏔️🏔️🏔️🏔️🏔️🏔️🏔️🏔️🏔️🏔️ मैं पूर्ण नहीं हूँ अभी पर अधूरा भी कहाँ हूँ। मैं शून्य सी ख़ामोशी नहीं, संभावनाओं की दिशा में बढ़ता हुआ एक क़दम हूँ। मैं मंज़िल नहीं बना अभी, पर कोई रास्ता भी नहीं छोड़ा है। एक से थोड़ा कम सही, पर ठहरा हुआ भी तो नहीं हूँ। मुझे ज़ल्दबाज़ी नहीं सफलता की, पर ठहराव भी मंज़ूर नहीं। हर दिन ख़ुद को थोड़ा सा गढ़ता हूँ, मैं बस अपने ही रफ़्तार में निरन्तर हूँ। मैं प्रक्रिया हूँ, परिणाम नहीं। मैं यात्रा हूँ, विराम नहीं। 🏔️ सुप्रभात ⛰️ #🌞 Good Morning🌞