ShareChat
click to see wallet page
search
#😱दिल्ली-NCR में आए भूकंप के झटके दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई. तेज झटकों के चलते ही दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #❤️अस्सलामु अलैकुम #🌞 Good Morning🌞 #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट
😱दिल्ली-NCR में आए भूकंप के झटके - ShareChat
00:15