#✈️भीषण विमान हादसे में कई मौतें 😢 #🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। विमान हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना के एक रीजनल एयरपोर्ट पर छह लोगों को ले जा रहा एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया है। इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल NASCAR टीमें और फॉर्च्यून 500 कंपनियां करती हैं। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई और कई लोगों की मौत हो गई।फ्लाइट रिकॉर्ड से पता चलता है कि विमान को रिटायर्ड NASCAR पायलट ग्रेग बिफल उड़ा रहे थे। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि सेसना C550 विमान में पयलट समेत सात लोग सवार थे, जो शार्लोट से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर में स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इरेडेल काउंटी शेरिफ डैरेन कैंपबेल ने कहा, "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि इसमें लोगों की मौत हुई है।"
00:14

