ShareChat
click to see wallet page
search
_*भारत सरकार ने डीपफेक और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा तैयार की गई भ्रामक सामग्री पर लगाम लगाने के लिए नियमों को काफी सख्त कर दिया है। IT (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में किए गए इस बड़े बदलाव के तहत, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक कंटेंट को हटाना होगा, जिसके लिए पहले दी गई 36 घंटे की समय सीमा को घटाकर मात्र🤙🏻 3 घंटे कर दिया गया है। 20 फरवरी 2026 से लागू होने वाले इन नए नियमों के अनुसार, अब सभी AI-जनित कंटेंट पर स्पष्ट रूप से लेबलिंग करना अनिवार्य होगा। साथ ही, प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब अपने यूजर्स से यह घोषणा भी करवानी होगी कि उनके द्वारा साझा की गई सामग्री AI द्वारा निर्मित है या नहीं।💥💯✅*_ #वायरल न्यूज #📢 ताजा खबर 📰 #news
वायरल न्यूज - ShareChat