#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ तेज रफ्तार ने फिर छीनी तीन मासूम जिंदगियां…
बिरौल-गंडोल मुख्य सड़क (SH-17) पर सोनपुर मोड़ के पास हुए दर्दनाक हादसे में खतबारा गांव के अंकित कुमार, विवेक सहनी और पंकज सहनी की असमय मौत की खबर सुनकर मन बेहद दुखी है। तीनों गहरे दोस्त थे और एक छोटे से काम के लिए सुपौल बाजार जा रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें। 🙏
साथ ही सभी से विनम्र अपील है कि सड़क पर सावधानी बरतें, तेज रफ्तार से बचें और सुरक्षित यात्रा को अपनी पहली जिम्मेदारी बनाएं। एक छोटी सी लापरवाही कई घरों की खुशियां छीन लेती है।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

