सिक्किम में 1 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, झटके 4.6 से 3.5 तीव्रता तक के लगे https://rbnewsmedia.in/?p=21306 #RBNEWS PRITAVE LIMITED #RBNEWS #news #RBNEWS HINDI #🌐 राष्ट्रीय अपडेट

सिक्किम में 1 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, झटके 4.6 से 3.5 तीव्रता तक के लगे
गंगटोक: पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में गुरुवार को भूकंप के 4.6 और 3.5 तीव्रता वाले दो झटके महसूस किए गए। पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट पर 4.6 की तीव्रता वाला पहला भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम से चार किमी उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। यह झटका काफी तेज था। गंगटोक, नामची, मंगन और पेलिंग जैसे इलाकों में भी महसूस किया गया।
डर के मारे चीखते हुए सड़कों पर पहुंच गए लोग
घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए और कई जगहों पर लोग डर के मारे चीखते हुए सड़कों पर पहुंच गए। इसके बाद मांगन जिले में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर 3.5 तीव्रता वाला भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र गंगटोक से 11 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था। दोनों भूकंप में जानमाल के नुकसान की फिल

