ShareChat
click to see wallet page
search
#बहराइच ब्रेकिंग# #क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रभारी निरीक्षक को सौपा ज्ञापन# प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य नसीबुन निशा ने उपजिलाधिकारी नानपारा की अनुपस्थिति में कोतवाल ने लिया ज्ञापन# बहराइच। नानपारा क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा व पीडीए समाज के बैनर तले राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नसीबुन्निश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला सभा समाजवादी पार्टी ने उपजिलाधिकारी नानपारा के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन को कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने लिया, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसान संकट, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए। ज्ञापन में कहा गया कि किसान अन्न उगाता है लेकिन खुद भूखा है, खाद-बीज-डीजल महंगे हैं, फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, किसान कर्ज में डूबा है, सरकारी स्कूल बदहाल हैं, प्राइवेट स्कूल महंगे हैं, अस्पतालों में डॉक्टर व दवाइयों का अभाव है, एक्सरे व अन्य मशीनें खराब हैं, युवा शिक्षित होकर भी बेरोजगार हैं, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और कार्रवाई धीमी है, वहीं गैस, तेल, दाल, अनाज, चावल जैसी रोजमर्रा की चीजें लगातार महंगी हो रही हैं। ज्ञापन में नानपारा अस्पताल में हार्ट व सर्जन डॉक्टरों की नियुक्ति, बिजली कटौती बंद कर बिल कम करने, गैस सिलेंडर व पेट्रोल के दाम घटाने, अस्पताल में जरूरी मशीनें व जनरेटर की व्यवस्था, युवाओं को रोजगार, किसानों को फसल का सही दाम व कर्ज माफी, धर्म के नाम पर नफरत बंद करने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर त्वरित कार्रवाई जैसी आठ प्रमुख मांगें रखी गईं, साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन के दौरान मुन्ना राईनी, अयोध्या सोनी,डा तनवीर आलम सहित सैकड़ों महिला व सपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दिया ज्ञापन। # डी कान्त की रिपोर्ट#
बहराइच ब्रेकिंग# - ShareChat
01:00