ShareChat
click to see wallet page
search
अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बखरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 बोतल कोडीन फास्फेट सिरप किया बरामद जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 100 एमएल की 70 बोतल कोडीन फास्फेट सिरप जब्त की, जिसका कुल वजन लगभग 7 लीटर बताया जा रहा है: थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 6 मार्च, 2026)। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बखरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप की खेप बरामद की है। पुलिस ने सुगा रोड स्थित काली मंदिर के सामने छापेमारी कर 100 एमएल की 70 बोतल कोडीन फास्फेट सिरप जब्त की, जिसका कुल वजन लगभग 7 लीटर बताया जा रहा है थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त सिरप बरामद किया गया इस मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai_jankranti_News #moj_content
#Begusarai_jankranti_News - Lane जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन ~*5==1==  + ` Lane जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन ~*5==1==  + ` - ShareChat