*“उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज तहसील नानपारा प्रांगण में भव्य मेगा सेवा शिविर आयोजित हुआ एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने दीप प्रजलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ*
(बहराइच)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील नानपारा प्रांगण में आज 09.02.2026 को मेगा/वृहद सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन सुश्री प्रिया राव, सचिव उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच एवं मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच की गरिमामयी उपस्थिति हुआ। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुुभारम्भ किया।
यह शिविर 31 जनवरी 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णयों तथा जिलाधिकारी, बहराइच के निर्देश के अनुपालन में आयोजित किया गया। निर्धारित रोस्टर के अनुसार नानपारा तहसील में यह शिविर 09 फरवरी 2026 को तहसील परिसर नानपारा में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि एक ही मंच पर सभी विभागों की सेवाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें।
शिविर में राजस्व विभाग, विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका, खंड विकास कार्यालय, सिंचाई विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, युवा कलयाण व नेहरू युवा कल्याण विभाग, कृषि विभाग, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों को खतौनी, वरासत, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, मनरेगा, दिव्यांग प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन, किसान संबंधित योजनाओं सहित अन्य सेवाओं से संबंधित आवेदन एवं समाधान उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार नानपारा, नगर पालिका के अधिकारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने भाग लिया।
#nanfollowers #ptang #manjha #nonfollowersviewersfollowers #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #today #loqnews_new #nanpara #viral #reel #DM #SP #SDM #OFFICIAL QADRI NEWS #GTS news channel #🔴Live Official_Qadri_News_ #लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" संवाददाता अली शेर कादरी नानपारा जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश) #हिंदी दैनिक सिग्मा न्यूज़ (press)


