मुझे खुद से बहुत प्यार है।
न मैं बहुत intelligent हूँ,
न मुझमें खास confidence है।
मुझे ज़्यादा लोगों से घुलना-मिलना भी पसंद नहीं।
कभी-कभी बहुत ज़्यादा बोलती हूँ,
और कभी बिल्कुल खामोश हो जाती हूँ।
कभी ऐसा लगता है जैसे सब कुछ जानती हूँ,
और कभी कुछ भी समझ में नहीं आता।
हज़ारों बार गलतियाँ की हैं,
कोई खास हुनर भी नहीं है मुझमें।
लाखों बार हारी हूँ मैं।
न मैं ज़्यादा खूबसूरत हूँ,
फिर भी मुझे इस दुनिया में खुद से ज़्यादा कोई खूबसूरत नहीं लगता।
फिर भी मुझे खुद से बहुत ज़्यादा प्यार है।
क्योंकि मैंने अपनी हर हार से experience लिया है,
सीखा है, और आगे बढ़ी हूँ।
बस इसी वजह से मुझे खुद से ज़्यादा कोई प्यारा नहीं लगता,
क्योंकि अभी मैं सीखने के रास्ते पर हूँ। 🌸 #❤ गुड मॉर्निंग शायरी👍 #🎬 एक्शन मूवीज़ #🎵जितनी दफा देखूं तुझे🎶 #🥰मोटिवेशन वीडियो

