ShareChat
click to see wallet page
search
#🚔दिल्ली: उत्तम नगर में सुरक्षा के बीच ईद 🌙 दिल्ली के उत्तम नगर में आज ईद की रौनक तो है, लेकिन हवाओं में पुलिसिया पहरे की गंभीरता भी है. होली के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने खुद कमान संभाली है. गलियों में रौनक है. बाजार सजे हैं. लोग खरीदारी में जुटे हैं. लेकिन इन सबके बीच एक चीज सबसे ज्यादा नजर आ रही है सुरक्षा का कड़ा पहरा, हर मोड़ पर पुलिस है. हर गली में जवान तैनात हैं. बड़ी मस्जिद के आसपास तो चप्पे-चप्पे पर निगरानी है. यह सिर्फ त्योहार की तैयारी नहीं, बल्कि एक संवेदनशील हालात को संभालने की कोशिश भी है. हाल ही में हुई एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था, इसमें 26 वर्षीय युवक तरुण की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है. ऐसे में जब ईद जैसे बड़े त्योहार का वक्त आया, तो प्रशासन ने कोई जोखिम नहीं लिया.