बिछड़ने के दर्द से ज्यादा गहरा होता है Attachment का दर्द और ये Attachment कई दफा धोखा खाने के बाद छूटने का नाम ही नहीं लेता पर सच ये है धोखा एक सेकंड मे इंसान दे देता है लेकिन प्यार धीरे-धीरे पनपता है रोज एक मैसेज, आधी रात का कॉल, मैं हमेशा साथ निभाऊंगा जैसे वादे, ये सब दिमाग से नहीं जाते एक झटके में मुझे आपके धोखे से ज्यादा अपनी बेवकूफ़ी का दर्द सताता है कि मैंने Ignore क्यूँ किया कि मैं क्यूँ नहीं रुका जब धोखा दिख रहा था कि मैं अब भी उस इंसान को क्यूँ याद करता हूं जिसने मेरे दिल के हजार टुकड़े कर दिए सच बोलूँ तो मुझे आपसे आज आप जैसा कर रहे हो मेरे साथ उसके लिए प्यार नहीं आ रहा आप पर मुझे प्यार आता है उस पुराने पर जो कभी मेरा हुवा करता था जिसमें शरारत था नजाकत था, मोहब्बत था बेशुमार जो मुझे हमेशा अच्छा महसूस कराता था पर वो अब इंसान इन सर्द रातों के कोहरे में धुँधला सा हो चुका है वो अब अस्तित्व ही नहीं करता फिर भी मेरा दिमाग मानता नहीं मेरा दिल आज भी उम्मीद करता है क्यूंकि धोखा सिर्फ भरोसा नहीं तोड़ता वो आत्मसम्मान को भ्रमित कर देता है इंसान को खुद से पूछता है "क्या मुझमें कोई कमी थी" "क्या मेरा प्यार काफी नहीं था" और इसी भ्रमित में हम उसी इंसान से जुड़े रहते हैं जो हमें सबसे ज्यादा चोट दे चुका होता है मैं जानता हूँ आप वापस आओगे भी तो पहले जैसा नहीं होगा न वो प्यार, न वो भरोसा, न वो वादे रहेंगे, न वो रिश्ते की मजबूती फिर भी दिल कहता है काश ऐसा न हुवा होता ये मेरी कमजोरी नहीं है ये सिर्फ इसी बात का सबूत है कि मैं सच में प्यार करता था या शायद करता हूं पर आज मैं ये बात सीख रहा हूं प्यार का मतलब खुद को खो देना नहीं होता है और जो इंसान आपको तोड़ कर चला जाए उसे चाहते रहना आखिरकार सिर्फ आपको ही अंदर से खोखला करता है मैं उसे चाहना बंद करना सीख रहा हूं धीरे धीरे-धीरे रोज थोड़ा सा हमारे बिना अधूरे आप भी रहोगे याद आएगा की कोई था जो मुझसे ही मेरे लिए लड़ रहा था |
किसी का दर्द समझना हो तो उसकी खामोशी को पढ़ो ,
लफ्जों में तो सभी अच्छे लगते हैं |
◆ •••• ◆ N ◆ ••••• ◆ R ◆ •••• ◆
नदीम खान✍️
Please Subscribe My YouTube Channel 👇
https://youtube.com/@nadeemkhanlivecricket?si=Pr3ExWgTuUhGGU6y #The Nadeem Khan #Bollywood Status


