#❤️Love You ज़िंदगी ❤️ 🙏🌹चैत्र नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित होते हैं।
🙏नवरात्रि के चौथे दिन देवी के कूष्मांडा स्वरूप की उपासना की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था और चारों ओर अंधकार छाया हुआ था, तब मां ने अपनी हल्की मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की। इसी कारण इन्हें कूष्मांडा कहा जाता है और इन्हें सृष्टि की आदि शक्ति माना जाता है।
🌺 मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है, क्योंकि इनके आठ हाथ हैं। इनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृत से भरा कलश, चक्र और गदा सुशोभित होते हैं, जबकि एक हाथ में जपमाला होती है, जो सिद्धि और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। मां कुष्मांडा का वाहन सिंह है और कुम्हड़ा (कद्दू) इन्हें प्रिय माना जाता है, इसी कारण इनका नाम कूष्मांडा पड़ा।
🌹✨मान्यता है कि इनका निवास सूर्य मंडल में है और इनका तेज सूर्य के समान प्रकाशमान है, जिससे सम्पूर्ण ब्रह्मांड आलोकित होता है। सच्चे मन और श्रद्धा के साथ इनकी पूजा करने से रोग, शोक और कष्ट दूर होते हैं तथा आयु, यश और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। मां कूष्मांडा बहुत जल्द प्रसन्न होने वाली देवी हैं, जो थोड़ी-सी भक्ति से ही अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इसलिए नवरात्रि के चौथे दिन उनकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।🙏 जय माता दी 🙏
#mata #navratri #viralpost #matarani #sanatan #BhaktiVibes #trend #katha #goodmorning


