ShareChat
click to see wallet page
search
#गोण्डा_की_खबरें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोप में बीएसए आफिस गोंडा में कार्यरत प्रेम शंकर मिश्रा गिरफ्तार गोण्डा, न्यायालय गोरखपुर के निर्देश पर थाना कोतवाली नगर पर 4 नवंबर 2024 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें मनोज पाण्डेय पुत्र राम इन्दर पाण्डेय निवासी ग्राम किन्की, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा बताया गया कि वह जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों को फर्नीचर सप्लाई करने का कार्य करता है। वर्ष 2024 में बेसिक शिक्षा विभाग, गोण्डा द्वारा शासनादेश के अनुपालन में परिषदीय विद्यालयों हेतु फर्नीचर (डेस्क बेंच) की खरीद हेतु जेम पोर्टल पर निविदा प्रकाशित की गई, जिसमें प्रार्थी की फर्म का चयन हुआ। प्रार्थी का आरोप है उसे 4 जनवरी 2025 को अतुल कुमार तिवारी बीएसए द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से प्रार्थी को अपने आवास पर बुलाया गया। वहाँ अभियुक्तगण द्वारा लगभग 15 करोड़ के कार्य के एवज में 15 प्रतिशत कमीशन लगभग 2 करोड़ 25 लाख की मांग की गई। साथ ही 50 लाख अग्रिम देने का दबाव बनाया गया, जिसके तहत प्रार्थी ने 22 लाख रुपये अतुल तिवारी तथा 4 लाख रुपये प्रेम शंकर मिश्रा व विद्या भूषण मिश्रा को दिए, शेष धन हेतु दबाव बनाए रखने के लिए नियम विरुद्ध डीडी 50 लाख 38 हजार 5 सौ 45 रुपये वापस की गई, परंतु भुगतान न कर पाने पर प्रार्थी के साथ गाली गलौज, धक्का-मुक्की कर कार्यालय से निकाल दिया गया, जेम पर आपत्ति लगाकर ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी गई तथा बाद में केवल एक लाख रुपये वापस कर शेष धन हड़प लिया गया और फर्म को 2 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर गंभीर आर्थिक क्षति पहुँचाई गई। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी। विवेचना में दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्तों में विद्याभूषण मिश्रा को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त प्रेम शंकर मिश्रा पुलिस ने बीते कल 30 मार्च 2026 को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:51