IPL 2022, 13th Match: आज होगा RCB और RR के बीच रोमांचक मुकाबला
आईपीएल 2022 में आज राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होनी है. संजू सैमसन की राजस्थान के लिए मौजूदा सीजन अब तक शानदार रहा है. उन्होंने अब तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं. ऐसे में राजस्थान शीर्ष टीमों में शामिल है. वहीं, फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो उनके लिए ये सीजन मिला जुला रहा है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा.