कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू, उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे PM - know more @Khabri Audio Platform #😨भारत-चीन विवाद हुआ हिंसक

कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू, उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कोयला मंत्रालय गुरुवार से विभिन्न राज्यों की 41 खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके माध्यम से इन खदानों को व्यावसायिक खनन के लिए निजी हाथों में सौंपा जाएगा। इससे देश के उद्योगों की कोयला संबंधी जरूरतें पूरी की जाएंगी। प्रधानमंत्री इस नीलामी प्रक्रिया के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन कोयला खदानों के वाणिज्यिक खनन के लिए अगले पांच-सात वर्षों के दौरान देश में 33,000 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा। इन खदानों से राज्य सरकारों को सालाना करीब 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
कोयला मंत्रालय ने बताया कि कोयला खनन क्षेत्र में नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत सरकार द्वारा आ

