India News
115K views 4 years ago
रूस (Russia) की राजधानी मास्को में सोमवार को विक्ट्री डे परेड का आयोजन हुआ. सन 1945 में रूस (तत्कालीन सोवियत संघ) की जर्मनी पर विजय की याद में यह आयोजन किया जाता है. ऐसा ही आयोजन पोलैंड (Poland) में भी हो रहा था, लेकिन वहां रूसी राजदूत सर्गेई एंड्रीव (Sergey Andreev) पर हमला हो गया. रूसी राजदूत पर किसी ने लाल पेंट फेंका, जो सीधे उनके मुंह पर जाकर गिरा. प्रदर्शनकारियों ने रूसी प्रतिनिधिमंडल को वारसा में सोवियत सैनिकों के स्मारक में माल्यार्पण करने से रोक दिया. उन्हें भारी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच वहां से लौटना पड़ा. #😮ऑन कैमरा रूसी राजदूत पर पेंट अटैक🖌
93 shares

More like this