❤️dolly 🥰
कोई कहता है हम फौजी को टैक्स देते हैं,
काश फौजी भी बोल पाता, हम जान देते हैं!
तुम देते हो नोट, हम देते हैं खून,
तुम करते हो बात, हम सहते हैं जुनून,
तुम कहते हो महंगाई बढ़ गई है,
हम कहते हैं गोली सस्ती नहीं है,
तुम कहते हो नेटवर्क स्लो है,
हम कहते हैं सांसें स्लो हैं -30 में!
तुम AC में बैठ कर देशभक्ति पोस्ट करते हो,
हम बिना उंगलियों के भी ट्रिगर पर हाथ रखते हैं!
हाँ भाई तुम टैक्स देते हो,
पर हिसाब कभी किया है?
तुम्हारी एक रात की नींद की कीमत,
हम अपनी पूरी जिंदगी दे कर चुकाते हैं!
काश फौजी भी बोल पाता...
पर फौजी बोलता नहीं है,
फौजी सहता है,
फौजी लड़ता है,
और एक दिन...
तिरंगे में लिपटा हुआ,
खामोशी से चला जाता है!
ये उंगलियां, ये लहू,
यही तो फौजी की कहानी है,
टैक्स से नहीं, जनाज़े से तोली जाती है जवानी है!
🇮🇳⚔️🇮🇳
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#🎖️देश के जांबाज #💓 फ़ौजी के दिल की बातें #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #I ❤️️ इंडियन आर्मी 🇮🇳 #🙏🏻माँ तुझे सलाम @shahiba🫡