sn vyas
🙏🙏🛐ॐ श्री परमात्मने नमः🛐🙏🙏
🙏कर्म का सिद्धांत पुस्तक से 🙏
#भाग_३२/२-३
🏹🎻🪔📝🦚🔥🦚📝🪔🎻🏹
🦚 आप कभी ज्ञान लेने गए हैं ?
गतांक से आगे
इस प्रकार ज्ञान प्राप्त करने के लिए शुद्ध वैराग्य संपन्न अंतः करण चाहिए और ऐसा ज्ञान प्राप्त करने के लिए निरंतर पुरुषार्थ करके मोक्ष प्राप्त करना ही कर्म के नियम का उद्देश्य है ।
*मृत्यु की कगार पर बैठे परीक्षित जी ने शुकदेव जी से सात दिन तक श्रीमद्भागवत का ज्ञान लेकर मोक्ष प्राप्त किया । श्रीमद्भागवत में ऐसी शक्ति है कि आज भी वह सात दिन में जीव को मोक्ष की प्राप्ति करवा सकता है । किंतु उसे सुनाने वाला शुकदेव जी जैसा ज्ञानी होना चाहिए और उसे सुनने वाला परीक्षित जैसा वैराग्य वान होना चाहिए।*
*हम लोग कई बार भागवत सप्ताह में गए हैं और भगवत भी सुनी है , किन्तु आज तक मुझे या आपको मोक्ष प्राप्त नहीं हुआ , या नहीं होता है। इसका कारण या तो भागवत सुनाने वाला बुद्धू है या सुनने वाला बुद्धू है ।*
*आजकल तो भागवत सुनाने वाले अधिकांश शुकदेव जी पाच सौ या हजार रुपए का कॉन्ट्रैक्ट लेकर व्यास पीठ पर बैठे होते हैं , और पूरे दिन भागवत पढ़ते हुए भी उनका मन तो कितने केले आए , कितने नारियल आए , कितने रुपए चढ़ाए गए और उनके लिए कितनी धोती या कपड़े आए ,, इसी में लगा रहता है। ऐसी तो आजकल के शुकदेव जी की दशा है । जबकि परीक्षित जी ( जिसने भागवत कथा का आयोजन किया है उसकी ) दशा उनसे भी बुरी होती है ।*
*आधुनिक परीक्षित (आयोजक ) तो आसन लगाकर कथा सुनने के लिए बैठ ही नहीं सकते हैं । वह बेचारे घबराए हुए कितने समधी आए ,, कितनी समधिने आई , कितनी बेटियां हैं ,, कितने दमाद रूठे- मनाए और भोजन में कितना बेसन इस्तेमाल हुआ ,, कितने डिब्बे तेल इस्तेमाल हुआ , और अभी भी ब्राह्मणों को कितनी दक्षिणा देनी पडेगी ,, इसी की चिंता में सात दिन में थक कर चकनाचूर हो जाते हैं।*
*आजकल जहां शुकदेव जी (कथाकार) और परीक्षित जी ( आयोजक) की ऐसी दशा है , वहा भला श्रीमद् भागवत कथा किसी को मोक्ष कैसे दिलाएगी , आप ही सोचिए। वरना श्रीमद्भागवत पुराण में तो आज भी इतनी शक्ति है कि वह परीक्षित जैसे जीवो को ही नहीं ,,, अपितु धुंधकारी जैसे भूत प्रेत पिशाच को भी मोक्ष दिला सकता है ।*
*ज्ञान प्राप्त होना और उससे सभी संचित कर्मों को भस्मसात् करना , कोई आसान काम नहीं है । इसके लिए प्रबल पुरुषार्थ करना पड़ता है।*
क्रमश: और कल नए भाग के साथ ✍🏽
#कर्म #कर्म ही पूजा है #श्रीमद्भागवत #🙏श्रीमद्भागवत गीता📙 #🙏💐श्रीमद्भागवत गीता💐🙏 bhagwat geeta