Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट बिहार के पूर्णिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी BPSC टीचर पत्नी शालिनी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को 9 साल के मासूम बेटे के सामने अंजाम दिया गया। मृतका शालिनी अररिया के रानीगंज में शिक्षिका थीं। बेटे ने बताया कि रविवार रात मम्मी-पापा के बीच बहस हुई, जिसके बाद पिता राजकुमार ने 'आज सारा खेल खत्म कर दूंगा' कहते हुए पिस्टल निकाली और गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
#PurniaNews #BiharCrime #BPSCteacher #MurderCase #JusticeForShalini #CrimeNews #BiharPolice