Parmod Jain
747 views 3 days ago
अलीगढ़ में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना मडराक क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 5 युवतियों और 4 युवकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि रिसोर्ट मालिक पिंकू वाष्र्णेय को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवतियां आगरा की रहने वाली बताई जा रही हैं। आरोप है कि उन्हें आगरा से रिसोर्ट में बुलाया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। यह पूरा मामला थाना मडराक क्षेत्र के आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट का बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। #उत्तर प्रदेश
15 shares

More like this