DAILY NEWS
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा मार्च का आह्वान किया है। मार्च को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू है और शहर के प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने छात्रों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है।
#📢झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च आज #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट