Parmod Jain
1K views • 4 days ago
राजधानी दिल्ली से एक नाबालिग छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय छात्रा बारिश और अंधेरे के बीच गलती से बस में सवार हो गई थी। वह नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। आरोप है कि परी चौक से कश्मीरी गेट के करीब 47 किमी के सफर के दौरान बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कश्मीरी गेट पहुंचने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग के साथ हुई इस कथित हैवानियत ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दोष साबित होने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। #दिल्ली
10 shares