सहारनपुर में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, भाकियू तोमर ने थाना बिहारीगढ़ का किया जोरदार घेराव सहारनपुर। जनपद के थाना बिहारीगढ़ में पुलिस प्रशासन की मनमानी और किसानों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर थाने का जोरदार घेराव किया। यूनियन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे किसानों ने थाना परिसर में दरी बिछाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में दबंगों द्वारा अवैध रूप से 100 यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए गए, लेकिन पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित पक्ष को ही प्रताड़ित किया। इसके अलावा, एक अन्य मामले में भी पुलिस पर निर्दोष युवक को झूठे केस में फंसाने और असली अपराधियों को शह देने का गंभीर आरोप लगाया गया है।भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि बिहारीगढ़ पुलिस की कार्यशैली से आम जनता और किसान बेहद त्रस्त हैं। जब तक इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों और दबंगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन थमेगा नहीं। थाने के सामने उग्र नारेबाजी और बढ़ते हंगामे को देखते हुए थानाध्यक्ष ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि सभी मामलों की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस ठोस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। #BREAKING NEWS #BREAKING NEWS #BREAKING NEWS #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर
19 shares

More like this