#😨भयानक बाढ़ में 400 श्रद्धालु लापता 🤯 नेपाल-चीन सीमा पर रसुवा जिले में बुधवार को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा के कारण सड़कों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिससे कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले करीब 400 तीर्थयात्री रसुवागढ़ी इलाके में फंस गए हैं और उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया है। काठमांडू स्थित टच कैलाश ट्रेवल्स एंड टूर्स के एमडी बासु कुमार अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 93 नेपाली नागरिकों सहित कुल 390 श्रद्धालुओं को चीन की सीमा पार करनी थी। हालांकि दोपहर 3 बजे तक इनमें से कुछ ही लोगों से संपर्क हो पाया है, जबकि अधिकांश यात्रियों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। #🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट
54 shares

More like this