Parmod Jain
1K views 3 days ago
अमरोहा। जिले में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में प्राइवेट लैब की जांच में स्वाइन फ्लू के तीन मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल मरीज और उनके परिजन सुरक्षित बताए जा रहे हैं। संभावित से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अमरोहा जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने लोगों से स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खांसते और छींकते समय मुंह व नाक को ढकें, हाथों की नियमित रूप से सफाई करें और बीमार व्यक्ति के नजदीकी संपर्क से बचें। इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है। #उत्तर प्रदेश
10 shares

More like this