Pratahkallive
चलती क्लास में भरभराकर गिरी स्कूल की छत! 6 मासूम छात्र हुए शिकार...
कर्नाटक के बागलकोट से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल की जर्जर छत चलती क्लास में अचानक ढह गई। इस खौफनाक हादसे में 6 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि 2006 में बनी इस इमारत की हालत इतनी बदतर हो चुकी थी कि सीमेंट झड़ने के बाद लोहे की छड़ें बाहर निकल आई थीं। लगातार बारिश और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह स्कूल बच्चों के लिए 'डेथ ट्रैप' बन चुका था। हादसे के बाद आनन-फानन में कक्षाएं तो शिफ्ट कर दी गईं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा ये मासूम बच्चे कब तक भुगतेंगे?
#KarnatakaNews #Bagalkot #SchoolAccident #Corruption #GovernmentSchool #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP