Media24India
560 views 3 days ago AI indicator
#WATCH | मेरी शादी करवाओ, शख्स की कलेक्टर से गुहार | जनसुनवाई में आमतौर पर जमीन, सड़क, बिजली, पेंशन या राशन से जुड़ी शिकायतें आती हैं, लेकिन मंगलवार को दमोह कलेक्ट्रेट में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अधिकारियों और वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बमोरी गांव निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र सिंह ठाकुर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के सामने पहुंचे और हाथ जोड़कर बोले, "साहब...अब अकेला नहीं रहा जाता, मेरी शादी करवा दीजिए। नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अनाथ हैं। उन्हें सुनने में परेशानी होती है और चलने-फिरने में भी दिक्कत है। उनकी पहली पत्नी वर्ष 2014 में गुजर गई थी। तब से वह अकेले जीवन गुजार रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से दूसरी शादी कराने के साथ ही राशन की व्यवस्था कराने की भी मांग की। #MadhyaPradesh #Wedding #ViralVideo #media24india #media24india
11 likes
13 shares

More like this