Naman News
5K views 9 days ago
#🛰नई टेक्नोलॉजी⚡ #रोबोट #नागरिक रोबोट #बीजिंग #made in china ​🚨 बीजिंग में वर्ल्ड रोबोट गेम्स की तैयारी: तेज रफ्तार से दौड़ रहा रोबोट बैरियर से टकराया, गिरा धड़ाम 💥 चीन के बीजिंग में आयोजित होने वाले 'World Humanoid Robot Games' की तैयारियों के बीच एक रोबोट के दुर्घटनाग्रस्त होने का अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में एक बाइपेडल (दो पैरों वाला) ह्यूमनॉइड रोबोट इनडोर ट्रैक पर काफी तेज गति से दौड़ता दिख रहा है, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह आगे झुककर सीधे बैरियर से जा टकराता है और जमीन पर गिर पड़ता है। जब तक उसका मानव हैंडलर कंट्रोलर लेकर उसे बचाने पहुंचता, तब तक रोबोट गिर चुका था। ​गौरतलब है कि बीजिंग में 16 देशों के 2,000 से अधिक रोबोट्स स्प्रिंट और अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर एआई और रोबोटिक्स की मौजूदा तकनीक को लेकर तरह-तरह की चुटकी और कमेंट्स कर रहे हैं।
25 shares

More like this