Naman News
#🪔जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🦚🌺 #श्री कृष्ण जन्माष्टमी# #कृष्ण जन्माष्टमी #🛕ISCKON मंदिर🪔 #जयपुर
'प्रसाद बनाते समय भड़कीं लपटें!': जयपुर ISKCON मंदिर में बड़ा हादसा टला, 5 मिनट की मशक्कत से आग पर काबू 🛑
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व से ठीक पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) परिसर में अचानक बड़ा हादसा होने से टल गया। जन्माष्टमी उत्सव को लेकर मंदिर के रसोई घर में महाप्रसाद का निर्माण किया जा रहा था, तभी अचानक एक गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण उसमें आग लग गई।
सिलेंडर में आग भड़कते ही रसोई परिसर और मंदिर में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं, सेवादारों और कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए मुस्तैदी दिखाई और अग्निशमन उपकरणों की मदद से महज 5 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से मंदिर प्रशासन व श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।