Rajeev Tomar
राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
510 views • 4 hours ago
किसान सभा में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ ब्लॉक के गांव मुझेडा में आयोजित किसान सभा में भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का किसान भाइयों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान किसानों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। किसान सभा में क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम में किसान एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #किसान पुत्र #kisan #Whatsaap status😍😍 #BKUTOMAR
22 shares