Naman News
#👩👦हैप्पी रक्षाबंधन🥰🥳 ##रक्षाबंधन #रक्षाबंधन2026 #राखी #राखी2026 #रक्षाबंधनकीहार्दिकशुभकामनाएं #भाईबहन #भाईबहनकाप्यार #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #मोदी #नरेन्द्र मोदी
स्कूली बच्चियों ने पीएम मोदी को बांधी राखी, प्रधानमंत्री ने दिया ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद!
देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित इस बेहद खास कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों से आई नन्हीं बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री जी ने भी बच्चों को बेहद प्यार दिया, उनसे बातें कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारा आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी और मासूम बच्चों के बीच के इस आत्मीय और स्नेहपूर्ण पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।