ShareChat
click to see wallet page
search
पाइप लाइन टूटी हो रही पानी की बर्बादी... #औरैया_की_खबरें औरैया। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जमालशाह तिराहे पर कई दिनों से पानी सप्लाई की लाइन टूटी हुई है। जिससे सुबह-शाम सड़क पर पानी भर जाता है। पानी भरने के कारण सड़क पर फिसलन होती है और राहगीर गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। आसपास के दुकानदारों का कहना है पालिका के कर्मी कई बार इस लीकेज को देखने के लिए आए मगर उनके द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
औरैया_की_खबरें - ShareChat
00:30