पीएमएसएमए अवॉर्ड से सम्मानित हुए गांडेय के चिकित्सा प्रभारी. स्वास्थ्य मंत्री ने किया पुरस्कृत.
-----------------------------------------------
गांडेय.प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए)के अंतर्गत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गिरिडीह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अबू कासिफ हसन को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने सम्मानित किया.
जानकारी के अनुसार प्रसव पूर्व जांच की कमी के कारण मातृ मृत्यु दर अधिक है.इस निहित केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रारंभ किया है.इस अभियान में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी 24 जिले के एक एक चिकित्सक को सम्मानित करने हेतु एन एच एम झारखंड एवं एचटी डिजिटल स्ट्रीम लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय के प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबू कासिफ हसन को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में
उत्कृष्ट कार्य के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने अवॉर्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.बता दें कि उक्त अवॉर्ड राज्य के सभी जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक एक चिकित्सक को सम्मानित किया गया है. #गिरिडीह की खबरें 📰


