भगोड़ा मेहुल चोकसी
मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहेगा
देखो अंदर की तस्वीरें
सुना है भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाया जा रहा है। ऐसा संभव इसलिए हो पाएगा क्योंकि बेल्जियम की अदालत ने चोकसी के बचाव अरजी को खारिज कर दिया है। मेहुल के वकीलों ने बेल्जियम की अदालत में दलील दी थी कि भारत की जेलों की हालत खराब है और न्यायपालिका में स्वतंत्रता का अभाव है।
हालांकि, अदालत ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि, संबंधित व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टें सिख आंदोलन और तिहाड़ जेल जैसे असंबंधित मामलों से संबंधित हैं और यह साबित नहीं करतीं कि मेहुल को भारत में अन्याय या दुव्र्यवहार का कोई व्यक्तिगत खतरा है।
दरअसल मेहुल चोकसी ने दावा किया था कि भारतीय जेलें भीड़भाड़ वाली और असुरक्षित हैं। दस्तावेजों के अनुसार, चोकसी को मुंबई की उच्च सुरक्षा वाली आर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 में रखा जाएगा, जहां 26/11 के आतंकवादी अजमल कसाब की कोठरी भी है। बैरक में दो कमरे हैं जिनमें शौचालय की सुविधाएं भी हैं।
चोकसी चिकित्सा मुलाकातों या अदालती सुनवाई के अलावा घर के अंदर ही रहेगा। आर्थर रोड जेल, हिरासत के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है और आवश्यक चिकित्सा सहायता भी प्रदान करती है। बताते है कि मेहुल की हिरासत न्यायिक निगरानी में रहेगी, जांच एजेंसी के पास नहीं होगी।
हालाकि मेहुल को भारत ने भी आश्वासन दिया है कि उनके अधिकारों और स्वास्थ्य की रक्षा की जाएगी। यहां ये बात ध्यान रखना जरूरी है कि बेल्जियम की अदालत के आदेश ने चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
अब हम बात करते है मेहुल के उस डऱ की जिसके बारे में उनने आशंका जाहिर की थी। मेहुल अपने वकीलों के माध्यम से दलील दी थी कि भारत की जेलों में सुरक्षा कम होती है भीड़ अधिक। तो चलो जानते है भारत की उस जेल के बारे में जिसमें मेहुल को रहना है।
जेल का नाम सुनते ही एक ऐसे कमरे की छवि दिमाग में आती है, जहां अंधेरा रहता है और उसकी दीवारों की हालत खस्ता हाल में होती है। इसके अलावा ये भी दिमाग में आता है कि वहां वेंटिलेशन की सुविधा बिल्कुल नहीं होती होगी। टीवी और अन्य सुविधाओं की तो कल्पना करना ही मुश्किल है।
पर ऐसा भी नही है। हाल ही में मुंबई के आर्थर रोड जेल के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं, इन्हें देखकर तो ऐसा लगता है कि यहां कैदियों की सुविधाओं का खासा ध्यान रखा गया है। सुविधाएं ऐसी कि आप देखकर चौंक जाएंगे।
मुंबई की आर्थर रोड जेल के अंदर की तस्वीरें आपके दिमाग के भ्रम को तोडऩे के लिए काफी है।
आर्थर रोड जेल के अंदर की बैरक देखने के बाद आपका दिमाग भी चक्कर खा सकता है। यहां बेहतरीन टाइल्स की फ्लोरिंग है और दीवारें बिल्कुल कलरफुल, साफ सुथरी और अच्छी हैं। इसके अलावा वॉशरूम देखकर तो आपको ऐसा लगेगा कि इतनी सफाई तो लोग अपने घरों में भी नहीं रख पाते है। बड़ी बात ये है कि भगोड़ा मेहुल चोकसी प्रत्यर्पण के बाद यहीं रहेगा।
#नीला आसमान 🌌


