असीम खान द्वारा
छिन्दवाडा
पत्रकार हितों व अधिकारों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा को आज 11 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा जायेगा
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई छिंदवाड़ा के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदोरिया के निर्देशानुसार 11 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को प्रत्येक जिलों मे जिला कलेक्टर को पत्रकारिता जगत से जुड़े समस्त प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी संवाददाता ब्यूरो संपादक संपादकीय लेखनी लिखने वाले सभी पत्रकारों के हित व अधिकारों के लिए 11 सूत्रीय माँगो का ज्ञापन सौंपा जायेगा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला प्रभारी एड. देवेंद्र वर्मा ने प्रेस को बताया कि पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है उन्हें विभिन्न परेशानी के दौर से गुजरना पड़ता है प्रांतीय आवहाँन पर इसी तारतम्य मे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज सोनी व कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत पांडे के नेतृत्व मे छिंदवाड़ा मे वृहद स्तर पर पत्रकार दोपहर 1 बजे एकत्रित होंगे और रैली निकालकर पुलिस लाईन छिंदवाड़ा से प्रारंभ होकर अपनी माँगो के साथ डी जे साउंड लेकर सभी पत्रकारों के द्वारा अपनी एकता की मिसाल पेश कर मानसरोवर कांप्लेक्स से फव्वारा चौक ई एल सी चौक से वापिस होते हुए जनपद ऑफिस के सामने से जिला कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा 3 बजे तक पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री/ राज्यपाल महोदय के नाम 11 सूत्रीय माँगो का ज्ञापन सौंपा जायेगा माँग पत्र में प्रमुख रूप से पत्रकारों के हितों से जुडी महत्वपूर्ण विभिन्न माँगो को शामिल किया गया है पत्रकार समाज का वह शसक्त स्तम्भ है जो जनता और शासन प्रशासन के बीच सेतु का काम करता है बाबजूद आज भी पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सुरक्षा मानदेय और सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है इन्ही सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए प्रातीय अध्यक्ष शलभ भदोरिया ने शासन प्रशासन का ध्यान आकषर्ण किया है मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ छिंदवाड़ा इकाई के जिला महा सचिव मनीष घोरसे ने सभी पत्रकारों को रैली मे शामिल होने व ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित रहने की अपील की है । #छिंदवाड़ा_की_खबरें


