ShareChat
click to see wallet page
search
गांडेय : चार पंचायतों में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन --------------------------------------------- गांडेय. प्रखंड के चार पंचायत क्रमशः गांडेय , दासडीह , झरघट्टा और बडकीटांड में शनिवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.बडकीटांड पंचायत की मुखिया रुकसाना खातून, दासडीह पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी, गांडेय पंचायत के मुखिया अमृत लाल पाठक और झरघटा की मुखिया रानी कुमारी के नेतृत्व में आयोजितशिविर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रखंड, अंचल, पेंशन, जाति आवासीय , आपूर्ति, कृषि , पशुपालन, स्वास्थ्य , उर्जा, मुख्यमंत्री सारथी योजना समेत विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाए गए थे.शिविर में पहुंचकर ग्रामीण अपने समस्या का आवेदन संबंधित विभाग को दिया.जहां ऑनलाइन इंट्री के बाद आवेदकों को जॉब कार्ड,आय, जाति,आवास प्रमाण आदि का वितरण किया गया.शिविर में बीडीओ निसात अंजुम,सीओ मो.हुसैन,प्रमुख राजकुमार पाठक, मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ किस्कू,कांग्रेस के मो.अकबर, झामुमो नेता चांदमल मरांडी, झारखंड आंदोलकारी जयप्रकाश पंडित आदि ने आवेदकों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया.मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता परवेज आलम,जितेंद्र मंडल,हलधर राय,मिठू पाठक, श्याम पाठक, संजीव पाठक,कन्हाई साव समेत कई मौजूद थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
गिरिडीह की खबरें 📰 - ShareChat
00:32