टिकारी विधानसभा के राजद प्रत्याशी अजय कुमार का चुनावी जनसम्पर्क तेज।
कोंच द्वितीय चरण में होने वाले टिकारी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दालों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार क्षेत्र में अपना जनता से संपर्क अभियान तेज कर दिया है रविवार को महागठबंधन से राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे अजय कुमार द्वारा भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है । रविवार को अजय कुमार द्वारा आंती पंचायत के बाना बीघा ,आती बाजार ,पलाकि ,मे अपना जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान अजय कुमार ने शहीद के स्मारक पर जाकर माथा टेका। आंती मुखिया पति संजय यादव, किशोर यादव, ने बताया की क्षेत्र में युवाओं का विशेष उत्साह देखा जा रहा है बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा बदलाव चाहते हैं ।वही हम के प्रत्याशी डॉक्टर अनिल कुमार भी लगातार समर्थकों के साथ क्षेत्र में बने हुए हैं श्री कुमार के किया गए कार्यों और नीतीश सरकार की योगदानों को लेकर जनता के बीच अपने पक्ष को मजबूती से रख रहे हैं। इसके साथ ही कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में डटे हुए हैं । कुछ लोग जन स्वराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ शशी कुमार यादव भी तीसरे मोर्चे के रूप में देखने लगे हैं। हालांकि अभी जनता किसी भी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर बोलने के तैयार नहीं है। #गया की खबरें


