ShareChat
click to see wallet page
search
मोमिन कान्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष मो. मुफ्ती सईद ने विधायक को सौंपा मांगपत्र --------------------------------------------- गांडेय.मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष मुफ्ती मो.सईद आलम ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू को एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र के माध्यम से मुफ्ती मो. सईद ने कहा कि गिरिडीह जिला में बीते 30 अक्टूबर को मोमिन कान्फ्रेंस की एक बैठक हुई थी. बैठक में उर्दू की समस्याओ को लेकर निम्न प्रस्ताव पारित किए गए थे जो झारखंड सरकार के विचारार्थ विधायक को दिया गया है.कहा गया है कि झारखंड उर्दू एकाडमी का अस्तित्व झारखण्ड राज्य की स्थापना के बाद आया.इसके पूर्व से ही आज के झारखण्ड और पूर्व के बिहार में उर्दू को दूसरी राज्य भाषा का दर्जा प्राप्त है. साथ ही झारखण्ड में उर्दू भाषी लोगों का बड़ा तबका बसता है. झारखण्ड एक बहुभाषी राज्य है और उर्दू की यहाँ विशिष्ट पहचान है. यहाँ के सभी स्टेट विश्वविद्यालयों में उर्दू के विभाग हैं जहाँ शिक्षण, सृजन और शोध का सिलसिला लगातार जारी है. उर्दू साहित्य के क्षेत्र में झारखण्ड की अपनी विशिष्ट पहचान है लेकिन उर्दू भाषा एवं साहित्य के विकास तथा उर्दू के साहित्यकारों के प्रोत्साहन और सहयोग के लिए कोई संस्था नहीं है.अतः हम सरकार से माँग करते हैं कि "झारखण्ड उर्दू अकादमी" की स्थापना यथाशीघ्र की जाए और उर्दू के विकास के काम को सुनिश्चित किया जाए.राज्य में उर्दू पढ़ने वाले लोगों की संख्या बहुत है लेकिन उनकी पढ़ाई के लिए उचित व्यवस्था की कमी है. इस निहित अंजुमन तरक्की उर्दू (हिंद) झारखंड संबंधित संस्थान, जिम्मेदार व्यक्तियों और सरकार से माँग करती है कि- स्कूल (सरकारी, प्राईवेट) से लेकर कॉलेज एवं विश्वविद्यालय (स्टेट, सेंट्रल, प्राईवेट) तक उर्दू की पढ़ाई की उचित व्यवस्था की जाए. उर्दू मीडियम और उर्दू स्कूल को सरकारी ग्रांट प्रदान किया जाए. उर्दू शिक्षकों की बहाली की जाए तथा उर्दू शिक्षक के रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति की जाए.उर्दू में पाठ्य पुस्तकें समय पर उपलब्ध करायी जाएं. परीक्षा में उर्दू में उत्तर लिखने की व्यवस्था तत्काल की जाए और उर्दू अनुवादक तथा उर्दू सहायक अनुवादक के लिए पदोन्नति की व्यवस्था की जाए.उसके अलावे सेवा काल में उर्दू सीखने वालों के लिए अतिरिक्त वेतन वृद्धि का प्रावधान हो.मुफ्ती मो. मुफ्ती सईद ने अपने मांगपत्र में अन्य विषय वस्तु का भी उल्लेख करते हुए उपरोक्त मांगों पर पहल की मांग की है. #गिरिडीह की खबरें 📰
गिरिडीह की खबरें 📰 - ShareChat