बैंक ऑफ़ बड़ौदा सिएसपी संचालक द्वारा खाते धारक के खाते से अवैध तरह पैसा को कि जा रही निकासी
कोंच प्रखंड क्षेत्र के उषास देवरा बाजार में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी के संचालक रवि कुमार के द्वारा एक खतराधारक पींकी देवी जो ग्राम गेंदविघा का निवासी है उनके एकाउंट से दशहजार रुपए खाते से निकाला गया जो जिविका समुह का पैसा आया था । पिंकी देवी जब अपने आधार कार्ड से खाते को जब दुसरे जगहों पर जांच कराई तो उनके खाते में जीविका समूह के द्वारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री योजना के तहत ₹10000 खाते में भेजी गई थी। उस पैसे को संचालक रवि कुमार के द्वारा निकासी कर ली गई इसके बाद लाभार्थी जैसे ही बैंक सीएसपी पहुंचे वही संचालक द्वारा पिंकी देवी को डांट फटकार लगाकर अपने बैंक से भगा दिया मौके पर देखते हुए प्रातः संकलन गया जी के रिपोर्टर नौलेश कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचकर उसे महिला के बातों को सुनकर के सिएसपी संचालक रवि कुमार के पास जाकर मामले को तह तक जाने उसके बाद सिएसपी संचालक रवि कुमार के द्वारा खाते धारक पिंकी देवी को बुला कर दश हजार रुपए नगद राशि दिलाया । वहीं लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि संचालक द्वारा कई गरीबों को ठगी का शिकार किया गया है जो उसका कई विवरणी है वही कई खाते धारक को अंगूठे का फिंगर लगाकर पैसे को अवैध निकासी कर लिया जाता है। वही जब बैंक ऑफ़ बड़ौदा का ब्रांच लोदीपुर है उस ब्रांच के मैनेजर से जब संपर्क किया गया तो ब्रांच मैनेजर द्वारा बताया गया कि उस सिएसपी का खाते बंद किया गया है और उसके बाद सिएसपी संचालक कार्य कर रहा है। संचालक रवि कुमार के द्वारा और खाते धारक लोगों को टालमटोल पैसा देने लेने में किया जाता है । पिंकी देवी का कहना है कि आज ही नहीं कई समय पहले भी ऐसी हालत रही है मुझे भी यहां से भगा दी गई कि पैसा नहीं आया है पैसा मिलेगा तो आपको बुलाया जाएगा ।अब बता देते हैं कि अब खाते धारक को मोबाइल नंबर से खाते जुड़ा हुआ है उसके बाद भी सिएसपी संचालक के द्वारा अवैध पैसा निकासी किया जाता है। सिएसपी संचालक का कुछ राज है तब तो ऐसी बात है उसमें ग्रामीणों को भीड़ घूमने लगी ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा था कि इनका यही हाल है कई खाते से पैसे निकासी कर लोगों को बरगलाया जाता है। #गया की खबरें


