#📢28 अक्टूबर के अपडेट 🗞️ ब्रेकिंग न्यूज़ | देवास पुलिस की बड़ी कामयाबी 💥 सिर्फ 24 घंटे में देवास पुलिस ने ₹1.25 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश कर सबको चौंका दिया! 17 अक्टूबर को सराफा कारोबारी के मुनीम से सोना-चांदी की खरीदी के लिए ले जाए जा रहे पैसों से भरा बैग चोरी हो गया था। तेज़ जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने धार जिले के धरमपुरी से आरोपी नामदार खान को गिरफ्तार किया। उसके पास से पूरी रकम ₹1.25 करोड़ नगद बरामद हुई 💰 आरोपी ने जुर्म कबूल किया और बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ये वारदात की थी। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। देवास पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया — कानून के हाथ लंबे होते हैं!
00:19

