ShareChat
click to see wallet page
search
स्टेज ओटीटी को मिला नया हीरो निखिल सिंह हुए लॉन्च ------------------- आज के दौर को देखते हुए भोजपुरी सिनेमा जगत में भी बदलाव आ गया है अब भोजपुरी सिनेमा जगत का अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म है जिसका नाम स्टेज ऐप है। स्टेज ऐप बहुत अच्छा काम कर रहा है इस ऐप के जरिए भोजपुरी सिनेमा में बहुत अच्छी अच्छी फिल्में देखने को मिल रही है। हाल ही में स्टेज ओटीटी ने एज ए हीरो एक प्रतिभाशाली लड़के को लॉन्च किया है जिसका नाम है निखिल सिंह। इस तरह मिली निखिल को फिल्म :- निखिल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने थिएटर से एक्टिंग सीखी और ये फिल्म उन्हें स्टेज ऐप के ऑडिशन राउंड के दौरान मिली जहां इनकी प्रतिभा को देखकर स्टेज ऐप ने इन्हें अपनी फिल्म के लिए सिलेक्ट किया जिसके बाद कई दिनो तक स्टेज ने खुद की वर्कशॉप में रिहल्सल करवाया फिर उसके बाद फिल्म शूटिंग शुरू की। इस दौरान निखिल ने स्टेज ऐप का आभार व्यक्त किया और कहा स्टेज ऐप ने मेरे पर भरोसा किया है मै उनके भरोसे पर शतप्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करूंगा ताकि एक अच्छा सिनेमा आप लोगो तक पहुंच सके। धीरू यादव के निर्देशन में किए काम :- हमेशा क्रिएटिव करने वाले अपने बेहतरीन निर्देशन से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके निर्देशक धीरू यादव के निर्देशन में निखिल सिंह ने काम किया है। अब ये जाहिर सी बात है कि अगर धीरू यादव इस फिल्म के निर्देशक है फिल्म तो कमाल होगी जो आज की लीक से हटकर होगी क्योंकि धीरू यादव हमेशा कुछ अलग लाते है जो दर्शकों को बहुत पसंद आता है। इस तरह है फिल्म की कहानी :- स्टेज ऐप के क्रिएटिव हेड धर्मेंद्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म के टाइटल को अभी सस्पेंस रखा गया है जल्द ही इसका खुलासा किया जायेगा। उन्होंने बताया ये एक टीनेजर लव स्टोरी फिल्म है जो युवा पीढ़ी को भोजपुरी सिनेमा से जोड़ने का कार्य करेगी। युवा पीढ़ी के साथ साथ पेरेंट्स भी देखकर भाव विभोर हो जायेंगे क्योंकि कहानी ही कुछ ऐसी है और सबसे अहम ये है कि इस फिल्म के नायक और नायिका कॉलेज गोइंग एज के कलाकार हैं मुझे लगता है यही वजह है जिससे आज के युवा फिल्म भोजपुरी सिनेमा से कनेक्ट होंगे। इस फ़िल्म के निर्माता केशव महेश्वरी हैं, जो अभी काफी यंग है इनकी सोच है भोजपुरी फिल्म जगत में नई क्रांति लाना। मैं धन्यवाद देना चाहूंगा स्टेज ओटीटी ओरिजनल को, जो भोजपुरी में अच्छे कंटेंट पर बनी फिल्मों को तवज्जो दे रही है। उनकी इस पहल से भोजपुरी फिल्मों की मेकिंग में बड़ा बदलाव आएगा।' इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में की जाएगी। इस फ़िल्म के निर्माता केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक धीरू यादव हैं। लेखक अनिल कुमार शर्मा, डीओपी सत्य प्रकाश, संगीतकार शिवम सिंह यादव व रत्नेश कुमार सिंह, गीतकार रागिनी उपाध्याय व कैलाश कमल, डांस मास्टर महेश आचार्य। फिल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार नवोदित निखिल सिंह, आंचल पांडेय, संजय पांडेय, संदीप यादव, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, महेश आचार्य, कमलेश गौतम (रवि),अमन पांडेय, राजन कानू, रजनीश यादव, जे के चौहान आदि हैं। #aediflore #prosonuyadav #Stageapp #STAGEOTT #bhojpuri #भोजपुरी
bhojpuri - ShareChat