मुश्किल दिन भी आए लेकिन फर्क न आया यारी में
हमने पूरी जान लगाई उसकी ताबेदारी में
बेइमानी करते तो फिर शायद जीत के आजाते
चाहे हार के वापस आए खेले अपनी बारी में
मीठे मीठे होंठ हिलाए कड़वी कड़वी बाते की
कीकर और गुलाब लगाया उसने एक क्यारी में
तेरी जानिब उठने वाली आंखों का रुख मोड़ दिया
हमने अपने ऐब दिखाए तेरी पर्दा दारी में
जाने अब वो किसके साथ निकलता होगा रातों को
जाने कौन लगाता होगा 2 घंटा तैयारी में
#✈Last travel memories😎 #😘रोमांटिक सॉन्ग #💝 शायराना इश्क़ #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #💓 मोहब्बत दिल से


