टिकारी कोंच खैरा पथ का मरम्मत कार्य का शुभारंभ पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डाक्टर अनिल कुमार के द्वारा शनिवार को किया गया आयोजन।
पथ निर्माण विभाग के द्वारा टिकारी कोंच खैरा पथ का मरम्मत कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक डाक्टर अनिल कुमार ने कहा कि कोंच व टिकारी विधानसभा चुनाव के पूर्व सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। श्री कुमार ने कहा कि 29 सड़कों का टेंडर हो चुका है। , शिलान्यास के पूर्व श्री कुमार कोचेश्वर महादेव मंदिर की कुछ दूरी पर स्थित सहस्त्रालिंगी महादेव का दर्शन किया , श्री कुमार ने कहा कि सहर्ष लिंगी महादेव की जाने वाले रास्ते बनाने के लिए आप लोग जमीन उपलब्ध करायें और हम राशि सरकारी स्तर से उपलब्ध करा देंगे । श्री कुमार ने सड़क विभाग् के एसडीओ को निर्देशित किया है कि सड़क का कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो इस पर ध्यान रखें ।, समय-समय पर , कार्य का निगरानी करते #गया की खबरें रहें, इसके बावजूद भी अगर कार्य लापरबाही दिखाई दिया तो हम बरीय पदाधिकारी को इससे अवगत कराएंगे।
उक्त मौके पर विधायक डॉ अनिल कुमार के अलावा पीयूष कुमार रमाकांत शर्मा कुंदन शर्मा अभिनीत शर्मा मुकेश शर्मा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे


