Khabari Singh
60K views • 1 months ago
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स इलाके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। एक 45 साल की महिला हाउस हेल्प का शव एक मकान की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।पुलिस के अनुसार, मृत की पहचान मीना के रूप में हुई है, जो लंबे समय से एक घर में हाउस हेल्प के तौर पर काम कर रही थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला का कथित हत्यारा शव के पास ही मौजूद मिला। पुलिस ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया। #😨दिल्ली: बंद घर में लाश मिलने से हड़कंप 😲
444 likes
5 comments • 471 shares